फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath-Malari highway opens till Neeti village

नीती गांव तक खुला जोशीमठ-मलारी हाईवे

Fri, 19 Mar 2021 11:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Joshimath-Malari highway opens till Neeti village
बर्फबारी से बंद पड़े चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे को बीआरओ ने खोल दिया है। अब चीन सीमा से लगे अंतिम गांव नीती तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सर्दी में बर्फ पड़ने से जोशीमठ-मलारी हाईवे हर साल बंद हो जाता है, जिसे खोलने के लिए बीआरओ को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस साल भले ही बर्फ कम पड़ी थी, लेकिन जोशीमठ-मलारी हाईवे पर वाहनों की आवाजाही संभव नहीं थी। बीआरओ ने पिछले महीने ही हाईवे खोलने का काम शुरू किया था, लेकिन गमशाली के पास हिमखंड आने से हाईवे खोलने में समय लग रहा था। ऐसे में गमशाली तक वाहन पहुंच रहे थे, लेकिन इससे आगे लोगों को पैदल जाना पड़ रहा था। इन दिनों स्थानीय लोग नीती घाटी स्थित टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन गमशाली से लोगों को तीन किमी पैदल चलना पड़ रहा था। शुक्रवार को बीआरओ ने जोशीमठ-मलारी हाईवे खोल दिया है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल बीआरओ ने एक माह पहले ही हाईवे खोल दिया है। सीमा से लगे अंतिम गांव नीती तक वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed