फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Join online classes daily BEO: DM

रोज ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ें बीईओ : डीएम

Wed, 23 Jun 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Join online classes daily BEO: DM
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय बैरांगना, आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय इंटर कॉलेज बैरांगना का औचक निरीक्षण किया। जीआईसी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई, ई-लर्निंग व्यवस्था सहित अन्य कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को एक दिन में दो स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ने के निर्देश दिए ताकि ऑनलाइन पढ़ाई की गुणवत्ता का आंकलन किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बीईओ 15-15 दिन का पाठ्यक्रम निर्धारित करें और हर महीने उसका मूल्यांकन करें। डीएम ने विद्यालयों में निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जीआईसी परिसर में डीएम ने पौधारोपण भी किया। इस मौके पर डीईओ बेसिक नरेश कुमार हल्यानी, बीईओ एलएम टम्टा, जीआईसी के प्रधानाचार्य केएल बड़वाल, प्रवक्ता मनोज तिवारी और प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंद्रकला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed