{"_id":"5713c1cd4f1c1b112e10fc0f","slug":"jd-karnprayag-19-000-trees-will-be-in-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की जद में आएंगे 19000 पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की जद में आएंगे 19000 पेड़
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक बनने वाली बहुप्रतीक्षित रेल लाइन की जद में करीब 19000 पेड़ आएंगे, जिसके लिए वन विभाग ने प्रशासन की ओर से संयुक्त सर्वे शुरू किया है। यही नहीं रेल लाइन निर्माण से निकलने वाले मलबे को 31 स्थानों पर डंप किया जाएगा।
विज्ञापन
जहां रेल विकास निगम प्लांटेशन सहित अन्य कार्य कर संबंधित भूमि को वन विभाग, सिविल, वन या वन पंचायत को हस्तांतरित करेगा। अफसरों की मानें तो एक माह में पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
विज्ञापन
नौ नवंबर 2011 में गौचर में रेल लाइन के शिलान्यास के बाद से यह प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत ऋषिकेश से कर्णप्रयाग और पोखरी के सिवाई गांव तक बनने वाली 125 किमी लंबी रेल लाइन के लिए 496 हेक्टेयर वन भूमि रेल विकास निगम को हस्तांतरित होनी है।
विज्ञापन
इसमें 329 हेक्टेयर भूमि भूमिगत है। चमोली के एडीएम और रेल लाइन मामलों की जिम्मेदारी देख रहे डा. एके बर्नवाल ने बताया कि 125 किमी लंबी रेल लाइन में 105 किमी लाइन भूमिगत होने से भारी मात्रा में मलबा निकलेगा।
ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 31 स्थानों को मलबा निस्तारण को लिए चयनित किया गया है। रेल विकास निगम के संयुक्त महाप्रबंधक सुमित जैन के अनुसार सिवाई तक 12 स्टेशन बनेंगे।
पूरी रेल लाइन को 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का ट्रैक तैयार किया जा रहा है, जिसके चलते ऋषिकेश से सिवाई तक सीधी सर्विस से महज डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकेगा। वन विभाग के कंजरवेटर एमएस नेगी ने कहा यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक माह में रेल लाइन संबंधी पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।