{"_id":"58cab7904f1c1b543232a580","slug":"jakhani-s-lamp-selection-for-the-royal-college-of-art-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखणी के दीपक का रॉयल कालेज ऑफ आर्ट लंदन के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखणी के दीपक का रॉयल कालेज ऑफ आर्ट लंदन के लिए चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
Deepak Kathaat
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट ब्लॉक के जाखणी गांव निवासी दीपक कठैत का चयन फाइन आर्ट फोटोग्राफी रिसर्च प्रोग्राम के तहत रॉयल कालेज ऑफ आर्ट लंदन के लिए हुआ है। रॉयल कालेज लंदन विश्व की सर्वश्रेष्ठ आर्ट यूनिवर्सिटी है। यहां पर 60 से भी अधिक देशों के छात्र रचनात्मक विषयों में रिसर्च करने जाते हैं।
विज्ञापन
जाखणी गांव के दीपक कठैत (30 वर्ष) ने रॉयल कालेज ऑफ आर्ट लंदन में फाइन आर्ट फोटोग्राफी रिसर्च प्रोग्राम के लिए जनवरी में आवेदन किया था। वे आगामी सितंबर माह में लंदन में रिसर्च कार्य शुरू कर देंगे। यह कोर्स दो साल का होता है।
विज्ञापन
दीपक नंदा देवी राजजात व स्थानीय परंपराओं, अनुष्ठानों पर शोध भी कर चुके हैं। उन्हें इस शोध के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुका है। दीपक का कहना है कि रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट लंदन में दो सालों तक रिसर्च करने के बाद गढ़वाल क्षेत्र में हिमालयन ग्लोबल आर्ट व्लेज की स्थापना करना चाहते हैं। ताकि यहां के युवा यहीं फाइन आर्ट की शिक्षा ग्रहण कर इस दिशा में अपना करियर संवार सकें।
विज्ञापन