फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   ITBP team left to conquer Balbla peak

बलबला चोटी को फतह करने रवाना हुई आईटीबीपी की टीम

Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
ITBP team left to conquer Balbla peak
बलबला चोटी को फतह करने के लिए जोशीमठ से रवाना होती आईटीबीपी की टीम। - फोटो : GOPESHWAR
चमोली में भारत-चीन सीमा से लगी 6416 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बलबला चोटी को आईटीबीपी की टीम फतह करने के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को आईटीबीपी के डीआईजी अर्पणा कुमार ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। 1947 में एक विदेशी ट्रेकरों की टीम ने इस चोटी को फतह किया था। उसके बाद से अभी तक कोई भी इस चोटी को फतह करने नहीं गया है।
विज्ञापन

आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी का 46 सदस्यीय दल जोशीमठ के पास सुनील से रवाना हुआ। टीम में पांच महिला जवान भी शामिल हैं। आईटीबीपी कैंप सुनील में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी अर्पणा कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष आईटीबीपी ने गंगोत्री-2 को फतह किया था। इस साल बलबला चोटी को फतह करने के लिए टीम रवाना हो गई है। यह एक महत्वपूर्ण चोटी है अगर आईटीबीपी के जवान इस चोटी को फतह करते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। वर्ष 1947 में विदेशी ट्रेकरों की टीम ने इसे फतह किया गया था, तब से अभी तक कोई भी इस चोटी को फतह करने नहीं गया। यह चोटी चमोली जनपद में देश के अंतिम गांव माणा की ओर है। उन्होंने पर्वतारोहण के बारे में अपने अनुभवों को साझा करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed