फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Iron angles stolen from Bhailtira Bridge

Chamoli News: भैलतिरा पुल से लोहे के एंगल चोरी

Sun, 11 Oct 2026 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Oct 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
Iron angles stolen from Bhailtira Bridge
फोटो
विज्ञापन

नंदासैंण। डुंग्री-नैणी मार्ग को जोड़ने वाले भैलतिरा पुल से लोहे के एंगल चोरी हो गए हैं। ग्रामीण एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्योति कैलखुरा ने बताया कि बीते शुक्रवार रात को यहां से एंगल चोरी हो गए हैं। यह पुल करीब दो-तीन साल पहले बना था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है। उन्होंने लोनिवि और प्रशासन को इसकी सूचना दी और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद


लक्ष्मण सिंह रावत बने क्षेपंस संगठन के अध्यक्ष
नारायणबगड़। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में ब्लॉक क्षेपंस संगठन का गठन करते हुए सर्वसम्मति से लक्ष्मण सिंह रावत को अध्यक्ष तथा नीरज नेगी को महासचिव चुना गया। ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गठित की गई ब्लॉक क्षेत्र पंचायत संगठन की कार्यकारिणी में हरेंद्र सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, विपिन बिष्ट को मीडिया प्रभारी तथा नरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख देवेंद्र सिंह रावत, कनिष्ठ उपप्रमुख भूपेंद्र सिंह मेहरा, क्षेेपंस संगठन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया
कर्णप्रयाग। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को शारीरिक, भावात्मक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही निबंध लेखन, कविता पाठ और कहानी सुनाना जैसे कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर शिक्षक गजेंद्र सिंह पंवार, हर्षपाल फरस्वाण, प्रदीप बिष्ट, हरीश रोधियाल, सुनील दत्त सती, विपिन राणा और नरेंद्र सिंह कठैत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed