{"_id":"663b5b7ddb661299e9001e55","slug":"instructions-to-complete-the-work-of-alternative-route-of-badrinath-yatra-soon-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-105918-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ यात्रा के वैकल्पिक मार्ग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ यात्रा के वैकल्पिक मार्ग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश
Wed, 08 May 2024 04:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 May 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। बदरीनाथ यात्रा के वैकल्पिक मार्ग पोखरी-कर्णप्रयाग का सुधारीकरण कार्य डेढ़ साल में आधा भी नहीं हो पाया है। अब उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर जल्द से जल्द मार्ग का काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
लोनिवि ने डेढ़ साल पहले 27 किमी मार्ग पर सुधारीकरण कार्य शुरू किया था। सड़क के मोड़ों पर कटिंग, कलवर्ट, स्कपर, पुश्ते, नाली, साइड हिल कटिंग व डामरीकरण का कार्य किया जाना है लेकिन अभी तक काम आधा भी नहीं हो पाया है। एसडीएम ने इस संबंध में लोनिवि को पत्र भेजा। कहाकि अधूरे निर्माण से कोई भी दुर्घटना हो सकती है। बदरीनाथ हाईवे बाधित होने की स्थिति में यह मार्ग वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है। उन्होंने लोनिवि को सड़क का काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।