फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions given for action on responsible officers of UPRNL

यूपीआरएनएल के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Wed, 27 Jan 2021 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for action on responsible officers of UPRNL
गोपेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रामन। - फोटो : GOPESHWAR
गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रामन ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला व राज्य योजना के तहत धन खर्च करने वाले विभागों को 15 फरवरी तक बजट खर्च करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (यूपीआरएनएल) की ओर से कई निर्माण कार्य अधूरे छोड़े जाने पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त रविनाथ रामन ने कहा कि पंच बदरी प्रसाद की बिक्री जीएमवीएन के माध्यम से कराई जा सकती है, जिससे प्रसाद आसानी से तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को पहुंच सकता है। उन्होंने पशुपालकों और काश्तकारों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए उन्हें मैरिनो भेड़ पालन और ट्यूलिप फूल की खेती करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जिले में 120 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान, सीडीओ हंसा दत्त पांडे, एडीएम अनिल कुमार चन्याल, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह के साथ ही कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed