फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions for construction of dog shelters and expansion of cow shelters in local bodies

Chamoli News: निकायों में डॉग शेल्टर निर्माण और गोशालाओं के विस्तार के निर्देश

Sat, 29 Nov 2025 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 29 Nov 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Instructions for construction of dog shelters and expansion of cow shelters in local bodies
गोपेश्वर में नगर निकाय की बैठक में मौजूद अ​धिशासी अ​धिकारी। संवाद
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने विकास कार्यों के संबंध में ली बैठक
लावारिस कुत्तों व गोवंशों के स्थायी समाधान के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला अधिकारी गौरव कुमार ने सभी नगर निकायों को लावारिस कुत्तों व गोवंशों की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने निकायों में डॉग शेल्टर निर्माण और गोशालाओं के विस्तार का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
डीएम ने शनिवार को नगर निकायों के विकास कार्य व योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, ज्योतिर्मठ और थराली निकायों को डॉग शेल्टर बनाने के लिए भूमि चयन कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लावारिस गोवंश के समाधान के लिए गोशालाओं का विस्तार करने और लावारिस घूम रहे टैग वाले पशुओं के स्वामियों की पहचान कर चालानी कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि भालुओं के हमलों को देखते हुए पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखी जाए। गृह कर वसूली में कर्णप्रयाग और गैरसैंण को तेजी लाने के निर्देश दिए। पोखरी में पीएम आवास की धीमी प्रगति को देखते हुए आवास निर्माण न करने वाले लाभार्थियों को नोटिस भेजकर जरूरी कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, ईओ बदरीनाथ सुनील पुरोहित, बीना नेगी और गुरदीप आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर हो कार्रवाई
बैठक में डीएम ने पीपलकोटी नगर पंचायत कार्यालय निर्माण के लिए एडीएम को संयुक्त निरीक्षण कर भूमि चयन करने को कहा। सभी निकायों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने, खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने, कूड़ा निस्तारण के लिए मशीनों व संसाधनों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान ईओ गोपेश्वर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घर-घर कूड़ा उठाने से जिले में अक्तूबर माह में 35 लाख से अधिक की आय अर्जित हुई है। एंटी लाइटिंग व स्पिटिंग एक्ट के महत बीते माह जिले में 574 चालान कर एक लाख 80 हजार 900 रुपये की वसूली की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed