फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions for action given on complaint of non-reconstruction of Durmi Tal

Chamoli News: दुर्मी ताल के पुनर्निर्माण न होने की शिकायत पर दिए कार्रवाई के निर्देश

Mon, 24 Feb 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 24 Feb 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Instructions for action given on complaint of non-reconstruction of Durmi Tal
फोटो
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर में लोगों ने उठाए मुद्दे, 26 में से 15 ही सुलझे
भवन निर्माण के लिए सहायता देने, बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की भी उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विकासखंड दशोली के दूरस्थ गांव दुर्मी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में पुल और सड़क निर्माण के मामले उठे। पुलिया निर्माण और दुर्मी ताल का पुनर्निर्माण न होने की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटन, मनरेगा व स्वास्थ्य से संबंधित कुल 26 शिकायतें आईं जिसमें 15 का ही निस्तारण किया गया। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतें गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में निजमुला घाटी के दुर्मी, गौणा, निजमुला, सैंजी, गाड़ी, पगना, झींझी, पाणा, ईराणी आदि गांव के लोग शामिल हुए। दुर्मी की प्रशासक कविता देवी ने दुर्मी पैदल मार्ग पर पुलिया निर्माण और दुर्मी ताल का पुनर्निर्माण न होने की शिकायत की। इस पर एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले में उचित कार्रवाई करने को कहा। ईराणी गांव निवासी विजय सिंह ने निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर पुल न बनने को लेकर शिकायत की। इस पर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने बताया कि पुल का सर्वेक्षण कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। दिनेश नेगी ने आपदा में क्षतिग्रस्त भवन निर्माण के लिए सहायता देने, मोहन सिंह ने गौणा के सेराबगड़ तोक में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने, माहेश्वरी देवी ने प्रावि दुर्मी के रसोई घर के सुधारीकरण, विजय सिंह ने वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को दिए नोटिस में शिथिलता देने की मांग की। इस मौके पर एपीडी केके पंत, एसीएमओ डॉ. एमएस खाती, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, पीएमजीएसवाई के ईई मनमोहन बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इंसेट
195 ने कराई स्वास्थ्य जांच
इस दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ जिसमें 195 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई और उन्हें दवा भी दी गई। साथ ही तीन दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। पशुपालन विभाग ने 54 पशुपालकों को दवाएं, कृषि विभाग ने 13 ग्रामीणों को कृषि यंत्र, उद्यान विभाग ने 10 काश्तकारों को कृषि के औजार उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed