{"_id":"5e7f63a88ebc3e72c03cccbf","slug":"inspect-food-packing-operations-gopeshwar-news-drn3404084111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड पैकिंग कार्यों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड पैकिंग कार्यों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
गोपेश्वर। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर के जिम हॉल में जरूरतमंदों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए तैयार किए जा रहे फूड पैकिंग कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभी तक तैयार किए गए फूड पैकेटों को शीघ्र तहसीलों में भेजने के निर्देश दिए। फूड पैकेट में 6 किलो चावल, 5 किलो आटा, 1 किलो दाल, 1 लीटर रिफाइंड तेल, 1 किलो चीनी, चायपत्ती, नमक, मिर्च, हल्दी, माचिस दी जा रही है। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी केएल शाह आदि मौजूद थे।
कोरोना से निपटने के लिए बनाई कमेटी
नई टिहरी। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आईआरएस (इंसीडेंट रिस्पॉस सिस्टम) की तर्ज पर कमेटी का गठन किया है। कमेटी विदेशों के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से जिले में आने वाले लोगों का चिह्नीकरण, क्वारंटीन में रखे जाने वाले लोगों को दी जाने वाले सुविधाएं समेत अन्य जरूरी कदम उठाए। डीएम ने एडीएम के नेतृत्व में बाहर से आने वाले लोगों का जिले की सीमा में स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें 14 दिन वहीं से क्वारंटीन करने को कहा।
डीएम डा. वी षणमुगम ने कहा कि कमेटी आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत तत्काल जिम्मेदारियों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। कहा कि अपने कार्यों को गंभीरता से न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने भी सभी एसडीएम को बाहर से आने वाले लोगों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।