फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Indian Tree Trust will organize Chipko Awareness Yatra in the state

Chamoli News: भारतीय वृक्ष न्यास प्रदेश में निकालेगा चिपको चेतना यात्रा

Wed, 19 Mar 2025 10:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 19 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Indian Tree Trust will organize Chipko Awareness Yatra in the state

विज्ञापन
गोपेश्वर। चिपको आंदोलन की प्रणेता गौरा देवी के जन्मशताब्दी वर्ष को भारतीय वृक्ष न्यास की ओर से वृक्ष सुरक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत ज्योतिर्मठ से आठ दिवसीय चिपको चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का समापन 30 मार्च को ऋषिकेश में होगा।

न्यास के निदेशक रंजीत सिंह ने बताया कि जलवायु परिवर्तन व ग्लोवल वार्मिंग की विश्वव्यापी चुनौती का समाधान हरित क्षेत्र को अधिक से अधिक विस्तार देकर किया जा सकता है। इसके लिए चिपको आंदोलन की जननी गौरा देवी के जन्म शताब्दी वर्ष को भारतीय वृक्ष न्यास द्वारा वृक्ष सुरक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। साथ ही हर साल 24 से 30 मार्च को वृक्ष सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्रीन मैन ऑफ इंडिया विजयपाल बघेल के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया कि चिपको चेतना यात्रा 23 मार्च से शुरू की जा रही है। यात्रा में शामिल होने वाले लोग 23 को ज्योतिर्मठ में पहुंचेंगे। 24 को रैणी गांव से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी यात्रा का उद्घाटन करेंगी और रात्रि प्रवास गोपेश्वर में होगा। 25 मार्च को यात्रा बागेश्वर होते हुए रात्रि विश्राम को चंपावत पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मार्च को अल्मोड़ा होते हुए रुद्रपुर में रात्रि प्रवास होगा। 27 मार्च को यात्रा कोटद्वार होते हुए रात्रि विश्राम के लिए श्रीनगर गढ़वाल पहुंचेगी। 28 मार्च को टिहरी होते हुए उत्तरकाशी पहुंचेगी। 29 मार्च को देहरादून होते हुए हरिद्वार में रात्रि प्रवास होगा और 30 मार्च को अपराह्न ऋषिकेश में यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed