{"_id":"57d19df14f1c1b3d3b31a20e","slug":"in-the-first-speech-of-chamoli-police-recruitment-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली की पहली पुलिस भर्ती वाण में : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली की पहली पुलिस भर्ती वाण में : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Thu, 08 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
cm
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चमोली जिले में पहली पुलिस भर्ती वाण में आयोजित होगी। नंदा लोकजात के लिए हर वर्ष लोहाजंग से वैदनी तक हवाई सेवाएं उपलब्ध होंगी। वैदनी में रूपकुंड महोत्सव के लिए हर वर्ष एक लाख की धनराशि दी जाएगी। महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले सांस्कृतिक कला मंचों को भी नकद धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
मुुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को वैदनी में आयोजित रूपकुंड महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जड़ी बूटी की खेती करने वाले किसानों को पिथौरागढ़ सहित अन्य स्थानों से नि:शुल्क जड़ी बूटी की पौध उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
समारोह को थराली के विधायक डा. जीतराम ने भी संबोधित किया। समापन पर महिला मंगल दल वाण, कुलिंग, वाक, मुंदोली ने लोक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पृथ्वीपाल सिंह चौहान, डीएम विनोद कुमार सुमन, सीएमओ डा. विराज शाह, सीडीओ मंगेश घिल्डियाल, प्रमुख उर्मिला बिष्ट, महावीर बिष्ट, इंद्र सिंह राणा, दर्शन सिंह रावत, रूपकुंड महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीत सिंह दानू, उमा देवी, भुवन दानू, हीरा सिंह पहाड़ी, खीमी राम, एसडीएम विवेक प्रकाश, लखन रावत, प्रीतम रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अन्य घोषणाएं
-रूपकुंड के यात्रा मार्ग होंगे दुरुस्त।
-स्व. रामचंद्र उनियाल के नाम होगा रूपकुंड का ट्रैक मार्ग।
-लोक जात और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए विकास प्राधिकरण अथवा समिति का गठन।
सीएम ने की नंदा की पूजा, वाक पहुंची मां नंदा की डोली
बधाण की नंदा की डोली बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वैदनी पहुंची। यहां वैदनी कुंड में स्नान करने के बाद पुजारियों द्वारा मां नंदा की वैदिक परंपराओं के अनुसार पूजा अर्चना की गई। सवा दस बजे करीब यहां मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। रावत ने भी मां नंदा की पूजा अर्चना की। देर शाम मां नंदा की डोली वांक गांव पहुंची। यहां मां नंदा का ग्रामीणों ने परंपरागत तौर पर स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं से मिले सीएम
वैदनी से देहरादून लौटते वक्त गौचर आईटीबीपी परिसर में मुख्यमंत्री हरीश रावत करीब 40 मिनट तक रुके। यहां मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को ईंधन भरना था। इस दौरान विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, खेल प्रकोष्ठ के अजय किशोर भंडारी आदि कार्यकर्ताओं से सीएम हरीश रावत ने वार्ता की।
सीएम को याद दिलाई पुरानी घोषणाएं
नंदा देवी राजजात समिति के महामंत्री भुवन नौटियाल ने सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि पिछले वर्ष वैदनी में सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर तत्कालीन मुख्य सचिव राकेश शर्मा आए थे। इस दौरान राकेश शर्मा ने रूपकुंड महोत्सव के लिए पांच लाख देने, लोहाजंग हेलीपैड का नाम स्व. रामचंद्र उनियाल के नाम करने और वाण में हिमालयन ट्रैकिंग और पोर्टर प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणाएं की, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी इस पर अमल नहीं हो पाया। नौटियाल ने नंदाष्टमी के पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग भी की।