फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Improvement of Narayanbagad-Bhagoti road, the lifeline of 14 villages, started.

Chamoli News: 14 गांवों की लाइफलाइन नारायणबगड़-भगोती मार्ग का सुधारीकरण शुरू

Thu, 04 Apr 2024 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Apr 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
Improvement of Narayanbagad-Bhagoti road, the lifeline of 14 villages, started.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा गुजरती है इस मार्ग से
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। श्रीगुरु पट्टी के 14 गांवों की लाइफ लाइन और श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा के मार्ग नारायणबगड़-भगोती का पीएमजीएसवाई ने सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया है। इस मार्ग के सुधारीकरण से राजजात यात्रा के साथ ही ग्रामीणों की राह आसान हो जाएगी।

श्रीगुरु पट्टी के भगोती, रतनी, मौणा, केशपुर, ग्वाड, गडसिर समेत 14 से अधिक गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए वर्ष 2008 में नारायणबगड़-भगोती मार्ग का निर्माण किया गया था। मगर मौजूदा समय में नारायणबगड़-भगोती मार्ग ज्यादातर स्थानों पर संकरी है व तंग मोड़ भी हैं। श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा का प्रमुख मार्ग होने के चलते श्रीगुरु विकास समिति इस मार्ग के सुधारीकरण की मांग लगातार सरकार से करती आ रही थी। अब इस सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू हो गया है। 939.32 लाख की लागत से 11.50 किलोमीटर लंबे मार्ग के अपग्रेडेशन का कार्य किया जाना है। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ अभियंता आशीष जोशी ने बताया कि 6 मीटर चौड़ी सड़क के तहत हिल साइड कटिंग, कच्ची नाली, दीवारों तथा स्कपरों के निर्माण के साथ वायरक्रेटस लगाए जाएंगे। इसके अलावा संपूर्ण मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed