{"_id":"5773eed64f1c1b454879a817","slug":"if-problem-are-not-solve-officer-s-one-monthe-salary-will-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई न होने पर कटेगा एक माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई न होने पर कटेगा एक माह का वेतन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (देवाल)
Updated Wed, 29 Jun 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी बैठक में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर संबधित विभागों का एक माह का वेतन काट दिया जाएगा। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के सख्त निर्देश दिए है। ब्लाक सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि थराली-देवाल-मुंदोली-लोहाजंग पर वर्ष 2012 से अब तक करीब 25 करोड़ की धनराशि खर्च कर दी गई लेकिन अब भी सड़क बदहाल बनी है।
विज्ञापन
सदस्यों की मांग पर विधायक डा. जीतराम ने जिलाधिकारी से सड़क की उच्चस्तरीय जांच करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सदस्यों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में मूल्य सूची चस्पा करने, लोहाजंग सड़क की उच्चस्तरीय जांच, बेराधारा, धरातल्ला, हरमल-झलिया, धुराधारकोट मोटर मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू करने और हरमल, सुपलीगाड़, ओडर में हाइड्रालिक ट्राली लगाने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
वहीं सदस्यों ने देवाल बाजार, मुंदोली, सूया गांवों की पेयजल लाइनों को दुरुस्त करने, लौसरी, घेस, तोरती, बानुड़ी में नई पेयजल योजनाओं के निर्माण सहित ब्लाक में बिगड़ती स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल करने, हाटकल्याणी नाले पर पुल की मांग भी उठाई। बैठक में एसडीएम योगेंद्र सिंह, सीएमओ बिराज शाह, तहसीलदार परमानंद राम, सीईओ एचसीएस रावत, हरेंद्र कोटड़ी, मनोज कुमार, राजेंद्र दानू, पुष्कर फर्स्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन