फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   If CMS is removed, we will protest.

Chamoli News: सीएमएस को हटाए गया तो करेंगे आंदोलन

Thu, 29 Jan 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 29 Jan 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
If CMS is removed, we will protest.
व्यापारियों ने सीडीओ को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल में कार्यरत सीएमएस डॉ. बीपी पुरोहित को हटाए जाने की सुगबुगाहट पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। व्यापार संघ ने सीडीओ को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि सीएमएस को हटाया गया तो व्यापार संघ आंदोलन के लिए विवश होगा।

कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में बीते दो साल से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीपी पुरोहित तैनात हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, अनूप चौहान, आदित्य नवानी, राकेश कोटियाल, डॉ. मदन मोहन नवानी आदि ने कहा कि बीते दो वर्षों से अस्पताल में व्यवस्थाएं चौक चौबंद हुई हैं। यहां तक की हड्डी रोग, फिजीशियन, ईएनटी, रेडियोलॉजिस्ट सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बेहतर उपचार कर रही है। बीते एक साल में डॉ. बीपी पुरोहित को दो बार यहां से हटाने के लिए कोशिश हो चुकी है। यही नहीं अब तीसरी बार सीएमएस के कार्यभार से हटाने या तबादले की सुगबुगाहट तेज हो रही है। व्यापार संघ के अनूप चौहान ने कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के चलते लोगों का भरोसा अस्पताल पर बढ़ा है। यदि सीएमएस को हटाया गया तो व्यापार संघ आंदोलन करेगा। वहीं सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि सीएमएस को हटाने या तबादले का अभी कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed