{"_id":"56f56c1d4f1c1b3878f14de3","slug":"husband-hanged-woman-drinking-tight","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के शराब पीने से तंग महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के शराब पीने से तंग महिला ने फांसी लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के शराब पीने की आदत से परेशान बीना गांव की एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला करीब चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। महिला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
24 मार्च को होली के दिन सुबह दस बजे बीना गांव की विवाहिता दीपा देवी (22) पत्नी नंदन सिंह जंगल से लकड़ी लेने के लिए घर से निकली थी। दोपहर तक दीपा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोज शुरू की। जंगल में दीपा का शव पेड़ से लटका मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुंदन राम ने मय फोर्स घटनास्थल पर जाकर ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतरवाया। कुंदन राम ने बताया कि महिला का एक साल पहले नंदन सिंह के साथ विवाह हुआ था। महिला की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट में पति की शराब पीने की आदत से परेशान होना लिखा है।
विज्ञापन
पूछताछ में महिला करीब चार माह की गर्भवती बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहसीलदार प्रशासन की मौजूदगी में महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तक महिला के मायके पक्ष या अन्य रिश्तेदारों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।