{"_id":"5eff53fd8ebc3e431171a1dc","slug":"hotel-opens-in-badrinath-travelers-get-relief-gopeshwar-news-drn348899091","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में खुला होटल, यात्रियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में खुला होटल, यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
बदरीनाथ यात्रा शुरू होने के तीसरे दिन धाम में एक होटल खुल गया है, जिससे धाम में आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है।
सरकार के निर्देशों पर एक जुलाई से बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू कर दी गई थी, लेकिन धाम में किसी व्यवसायी को दुकान खोलने की अनुमति नहीं मिल पाई थी। ऐसे में धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को चाय तक नहीं मिल पा रही थी। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद स्थानीय युवक ने यहां पर होटल शुरू कर दिया है। यहां भोजन और चाय की व्यवस्था होने से यात्रियों को भी राहत है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य दुकानदार भी यहां पर होटल समेत अन्य दुकानें खोल सकते हैं।
98 श्रद्धालु गए केदारनाथ
रुद्रप्रयाग। यात्रा के तीसरे दिन 98 श्रद्धालु केदारनाथ गए। सोनप्रयाग में इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कर पंजीकरण किया गया। साथ ही ई-पास से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी की गई। कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि शुक्रवार को 98 श्रद्धालु केदारनाथ गए। साथ ही 3 तीर्थ पुरोहित, एक होटल स्वामी व दो घोड़ा संचालन केदारनाथ गए। जबकि बृहस्पतिवार को धाम गए सभी 69 श्रद्धालु लौट आए हैं।