{"_id":"5e3ee4388ebc3ee60172f291","slug":"himachal-pradesh-s-skiers-dominate-skiing-gopeshwar-news-drn335484423","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीइंग में हिमाचल प्रदेश के स्कीयर्स का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीइंग में हिमाचल प्रदेश के स्कीयर्स का दबदबा
विज्ञापन
नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप के लिए औली पहुंचे विभिन्न देशों के स्कीयर्स ने स्लोप पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। पहले दिन अंडर-21 और अंडर-18 स्कीयर्स की ज्वाइंट सलालम प्रतियोगिता हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और स्की एंड स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप में बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, आईटीबीपी तथा सेना की टीमों के 293 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को औली स्लोप पर अपराह्न एक बजे के बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। अंडर-18 पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश के प्रणव ठाकुर ने स्वर्ण, उत्तराखंड के निखिल कुंवर ने रजत और जम्मू-कश्मीर के असलम मनसूर ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की रिया ठाकुर ने स्वर्ण, उत्तराखंड की मानसी फरस्वाण ने रजत और जम्मू-कश्मीर की साधिया अयाज ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह अंडर-21 पुरुष वर्ग में एसएससीबी के बकीर हुसैन ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के योगेश कुमार ने रजत और उत्तराखंड के अंकित कुंवर ने कांस्य पदक जीता। जबकि महिला वर्ग में हिमाचल की बिपाशा ठाकुर ने स्वर्ण, हिमाचल की ही अंकिता ठाकुर ने रजत पदक और जम्मू-कश्मीर की सना अफजल ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिताएं तीन वर्गों सीनियर, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में आयोजित की जा रही हैं।
ये होंगी प्रतियोगिताएं
नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप के तहत 15 किलोमीटर क्रास कंट्री, क्रॉस कंट्री स्प्रिंट, 1.5 किमी स्कीइंग सलालम, सीनियर वर्ग की स्नो बोर्ड प्रतियोगिता, ज्वाइंट सलालम, ओपन स्नो बोर्ड प्रतियोगिता और सब जूनियर वर्ग सलालम प्रतियोगिता होगी।