फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Helang-Urgam motorway closed for six days

हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग छह दिन से बंद

Tue, 22 Jun 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Helang-Urgam motorway closed for six days
ब्लॉक जोशीमठ के अंतर्गत हेलंग-उर्गम मार्ग छह दिन से बंद पड़ा है। बीते दिनों हुई भारी बारिश से सड़क कई जगहों पर ध्वस्त हो गई है जिससे क्षेत्र के करीब 12 से अधिक गांवों के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उर्गम घाटी के कई गांवों को जोड़ने वाली हेलंग-उर्गम सड़क कई जगह पर ध्वस्त हो गई है जबकि कई जगहों पर भारी मलबा आया हुआ है। हनुमान मंदिर के पास सड़क पर भारी बोल्डर आने से पैदल चलने लायक भी स्थिति नहीं है। लोग जान जोखिम में डालकर कई किमी पैदल चल रहे हैं। क्षेत्र के लक्ष्मण नेगी, उजागर फरस्वाण, रघुवीर नेगी सहित अन्य ने एसडीएम जोशीमठ को ज्ञापन भेजकर मार्ग जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की। उधर पीएमजीएसवाई के जेई अंकित बिष्ट ने बताया कि मौके पर तीन जेसीबी भेजी गई हैं, लेकिन सड़क पर भारी बोल्डर आने के चलते कंप्रेसर मशीन मंगाई गई है। सड़क काफी जगह ध्वस्त हो गई है, जिसके चलते सड़क को खोलने में करीब दो सप्ताह लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed