फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Health checkup of the hunger strikers was done in the presence of officials

Chamoli News: अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण

Thu, 12 Dec 2024 06:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Dec 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of the hunger strikers was done in the presence of officials
फोटो
विज्ञापन

जांच में सामान्य मिला स्वास्थ्य, अधिकारियों ने जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सैंजी लगा मैकोेट-डुमक-कलगोठ सड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों का धरना और आमरण अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठीं बबीता भंडारी और अंकिता देवी ने जब स्वास्थ्य परीक्षण कराने से मना कर दिया तो अधिकारियों की मौजूदगी में उनका स्वास्थ्य जांचा गया।

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम आमरण अनशन कर बैठी बबीता और अंकिता का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण कराने से मना कर दिया। तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे लेकिन महिलाओं ने उनकी भी नहीं सुनीं। इस पर तहसीलदार ने एडीएम विवेक प्रकाश से इस संबंध में बात की। शाम पांंच बजे एसडीएम राजकुमार पांडेय, नायब तहसीलदार राकेश देवली, दलवीर सिंह चौहान और पीएमजीएसवाई के अधिकारी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर युद्धस्तर पर कागजी कार्रवाई की जा रही है। जल्द सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने अनशनकारियों को स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का अनुरोध किया जिसके बाद उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि स्वास्थ्य जांच में उनका स्वास्थ्य सामान्य है। उन्हें शुगर लेवल सामान्य रखने के लिए ओआरएस पीने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed