{"_id":"5e6d0b798ebc3ea4a43a0a12","slug":"health-checkup-of-one-patient-at-a-time-gopeshwar-news-drn33918219","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार में एक मरीज की हो रही स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार में एक मरीज की हो रही स्वास्थ्य की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के कहर को देखते हुए चमोली का स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। जिले में संदिग्ध मरीजों के लिए 28 आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। जिले में बाहर देशों से लौटे 20 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में रखा थे, जिनमें से 17 में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले हैं जबकि तीन अभी भी निगरानी में हैं।
जिला अस्पताल में अभी तक ओपीडी में सभी मरीज एक साथ डॉक्टर के कक्ष में पहुंच जाते थे, लेकिन अब एक बार में एक ही मरीज और तीमारदार को कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जीएस चुफाल ने बताया कि अस्पताल में सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। डॉक्टरों के कक्ष में सीमित मरीजों को भेजा जा रहा है। अस्पताल में सौ मास्क (एम 95), पांच सौ मास्क ट्रीपल लियर, पांच हजार फेस मास्क, सौ स्टेरी क्लीन, सौ पेशेंट प्रोटेक्शन किट्स की व्यवस्था है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के प्रति स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। वाहनों से या पैदल जो लोग नेपाल से आ रहे हैं, उन पर सतर्कता की दृष्टि से निगरानी रखी जाती है।
रुद्रप्रयाग : अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक
रुद्रप्रयाग। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उन्होंने अधिकारियों को अग्रिम आदेशों तक मुख्यालय में बने रहने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने पहले ही अपने सभी कार्यक्रम रद्द करवा दिए हैं। डीएम ने कहा कि कोई भी अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों में भी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और अपना मोबाइल खुला रखेंगे। अगर आदेश का उल्लंघन किया गया तो दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभागीय अधिकारियों को आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।