{"_id":"6f25a2409e194559b449ef9277f15ea7","slug":"hathi-mountain-burning-from-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों से लगी हाथी पहाड़ पर आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों से लगी हाथी पहाड़ पर आग
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मौसम की बेरुखी काश्तकारों के साथ अब वन्य जीवों के लिए आफत बन गई है। यहां नगर के हाथी पहाड़ पर तीन दिनों तक आग लगी रही और शनिवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीमें आग बुझाने के लिए पहुंची।
विज्ञापन
पहाड़ पर वन्य जीव भी फंसे हुए हैं। लोगों ने पहाड़ी पर बढ़ती आग के बाद सैकड़ों की संख्या में थार, हिरन और घुरड़ को भागते हुए देखा है।
बीते वर्षों तक इन दिनों हाथी पहाड़ बर्फ से लकदक रहता था, लेकिन इस बार बर्फ न पड़ने से पहाड़ी पर तीन दिनों से आग लगी रही। शनिवार को पार्क प्रशासन की टीम रवाना हुई और जोशीमठ रेंज की ओर कुछ स्थानों पर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन गोविंदघाट रेंज में अभी भी पहाड़ी पर लगी आग बुझाने के लिए पार्क प्रशासन को कोई कर्मचारी नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अतुल सती, त्रिलोचन देवशाली और मनोज महरा का कहना है कि पहाड़ी पर बड़ी संख्या में दुर्लभ वन्य जीव रहते हैं यदि शीघ्र आग पर काबू नहीं पाया जाता तो वन संपदा के साथ वन्य जीवों को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप प्रभागीय वनाधिकारी, सर्वेश दुबे का कहना है कि हाथी पहाड़ पर लगी आग बुझाने के लिए पार्क कर्मियों की 4 टीमों को मौके पर भेजा गया है। गोविंदघाट रेंज के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। शीघ्र आग पर काबू पा लिया जाएगा।