फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hanuman's face appearing on the rock

चट्टान पर दिख रही हनुमान के मुख की आकृति

Mon, 17 Aug 2020 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Hanuman's face appearing on the rock
भविष्य बदरी में एक चट्टानी भाग पर हनुमान का मुख उभर कर आया है। ग्रामीण अब चट्टान के इर्द-गिर्द के क्षेत्र को हनुमान चट्टी के रूप में विकसित करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष ने सबसे पहले चट्टान पर यह आकृति उभरी हुई देखी। यह स्थान जोशीमठ से करीब नौ किमी की दूरी पर बड़गांव और ढाक गांव के मध्य है। मंदिर के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी किया, लेकिन चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अस्तित्व में आने से मंदिर समिति भंग हो गई और इस योजना पर काम आगे नहीं बढ़ पाया। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम की दूरी दस किमी है। ठीक उसी प्रकार चट्टान पर दिखी हनुमान मुख आकृति भी भविष्य बदरी से दस किमी की दूरी पर है। पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का कहना है कि फिलहाल शिला के इर्द-गिर्द समतलीकरण किया जा रहा है। यहां हनुमान मंदिर के साथ ही परिक्रमा स्थल और पुजारी आवास भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed