{"_id":"65f30889b916c9871703de44","slug":"guldars-terror-in-dharkot-and-piradi-villages-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-105030-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: धारकोट और पिराड़ी गांव में दहशत, शाम होते ही सड़कों घूमते दिख रहे गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: धारकोट और पिराड़ी गांव में दहशत, शाम होते ही सड़कों घूमते दिख रहे गुलदार
Fri, 15 Mar 2024 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/कंडीसौड़ (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:29 PM IST
सार
उन्होंने वन विभाग से गांव में रात्रि गश्त की मांग की। दूसरी ओर टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के जसपुर ग्राम सभा के पिराड़ी गांव में भी गुलदार की दहशत बनी है।
विज्ञापन
गुलदार
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विस्तार
चमोली जिले के नंदप्रयाग के पास धारकोट गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी है। धारकोट की प्रधान सुनीता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र तोपाल, राजेंद्र फरस्वाण ने बताया कि बुधवार देर शाम को योगेंद्र सिंह के बैल को गुलदार ने मार दिया। इससे पहले भी कई मवेशियों को गुलदार मार चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने वन विभाग से गांव में रात्रि गश्त की मांग की। दूसरी ओर टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के जसपुर ग्राम सभा के पिराड़ी गांव में भी गुलदार की दहशत बनी है। शाम ढलते ही खेतों और रास्तों पर गुलदार भागते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Chamoli News: छह माह से बंद पड़ी सैंजी-बेमरू सड़क खुलवाने की मांग
विज्ञापन
दिल सिंह कुमाई ने बताया कि पांच-छह दिनों से शाम के समय गुलदार पिराड़ी गांव के रास्तों पर दिखाई दे रहा है। पूर्व प्रधान भोला दास व वैशाख सिंह राणा ने बताया कि ज्यादा खतरा स्कूल जाने वाले बच्चों को बना है। उन्होंने वन विभाग से गांव में वन कर्मियों की गश्त लगाने और पिंजरा लगाने की मांग की।