{"_id":"65f19611b91d2d64e202f69d","slug":"demand-to-open-sainji-bemru-road-which-was-closed-for-six-months-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-105013-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छह माह से बंद पड़ी सैंजी-बेमरू सड़क खुलवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छह माह से बंद पड़ी सैंजी-बेमरू सड़क खुलवाने की मांग
Wed, 13 Mar 2024 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 13 Mar 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। बीते वर्ष बरसात में बंद हुई सैंजी लग्गा मैकोट-बेमरू सड़क छह माह बाद भी नहीं खुल पाई है। ऐसे में ग्रामीणों को करीब ढाई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। स्यूंण, बेमरू, मठ झड़ेता विकास संघर्ष समिति और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द सड़क सुचारु करवाने की मांग की।
कहा कि मैकोट-बेमरू सड़क खंडरा से बजनी (किमी 17 से 23) के बीच बीते अगस्त माह में बंद हो गई थी। इस सड़क से ग्राम पंचायत स्यूंण, बेमरू, मठ, झड़ेता, कौंज पोथनी, कुजौं मैकोट, डुंग्री, घिंघराण देवर-खडोरा, नैल कुड़ाव, रौली ग्वाड़ सहित अन्य गांव के लोग आवाजाही करते हैं। मगर सड़क बंद होने से करीब ढाई किमी पैदल चलना पड़ रहा है। कहा कि यह सड़क आधी लोनिवि गोपेश्वर और आधी पीएमजीएसवाई पोखरी के पास है। सड़क जिस जगह खराब है उसका भी एक हिस्सा लोनिवि तो दूसरा पीएमजीएसवाई के पास है। ज्ञापन भेजने वालों में समिति के अध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, सरपंच रविंद्र नेगी, प्रधान कुजौं मैकोट दिलवर भंडारी, स्यूंण की प्रधान मनोरमा राणा, कौंज पोथनी के कुंदन कठैत, किशन सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद