{"_id":"69b565029c1e59b1e60b1ce5","slug":"government-effigy-burned-for-not-making-gairsain-the-permanent-capital-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-117599-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गैरसैंण स्थायी राजधानी न बनाने पर सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गैरसैंण स्थायी राजधानी न बनाने पर सरकार का पुतला फूंका
Sat, 14 Mar 2026 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 14 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल ने गोपेश्वर में किया प्रदर्शन
गोपेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गोपेश्वर में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। गैरसैंण को स्थायी राजधानी न बनाए जाने के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
शनिवार को दल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी भी की। दल के जिलाध्यक्ष युद्धवीर सिंह नेगी ने कहा कि गैरसैंण हमारे शहीद आंदोलनकारियों का सपना था। इस राज्य की लड़ाई के लिए हमारे आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की प्रवाह न करते हुए लड़ाई लड़ी, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी न बनाकर उनका अपमान किया है।
इस मौके पर संगठन मंत्री सौरभ नौटियाल, अंकित पंत, मीडिया प्रभारी अनिल बुटोला, अशोक, दीपक, कुंवर दानू, महावीर पंवार, सुदर्शन, सूरज आदि मौजूद रहे।