{"_id":"587e4df44f1c1b3403effd13","slug":"gopinath-temple-arrived-in-jwala-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपीनाथ मंदिर पहुंची ज्वाला देवी की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपीनाथ मंदिर पहुंची ज्वाला देवी की यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
jwala devi ki diwara
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजा सगर की कुल देवी ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को यात्रा गोपीनाथ मंदिर में पहुंची। यहां भक्तों ने मां ज्वाला का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। गोपेश्वर की ध्याणियों ने माता को चुनरी और शृंगार सामान भेंटकर मनौतियां मांगीं। यात्रा बुधवार को गोपेश्वर से विदा लेकर देवलधार, ग्वाड़ और गंगोलगांव होते हुए अपने ज्वाला देवी मंदिर में पहुंचेगी।
इन दिनों मां ज्वाला देवी की दिवारा यात्रा गांव-गांव भ्रमण कर रही है। चार माह से चल रही माता की दिवारा यात्रा में देवी भक्त नंगे पांव चल रहे हैं। श्री ज्वाला देवी मंदिर समिति सगर के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी और संरक्षक सत्येंद्र रावत ने बताया कि मां ज्वाला की दिवारा यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन
29 जनवरी से ज्वाला मंदिर में महायज्ञ और श्रीमद्देवी भागवत कथा होगी। मां ज्वाला की दिवारा यात्रा 24 वर्षों के बाद हो रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा में रात्रि प्रवास के दौरान गांव-गांव में रात्रि जागरण कर ग्रामीण कीर्तन-भजन कर रहे हैं। मां ज्वाला अभी तक पंचबदरी, पंचकेदार के साथ ही कालीमठ, त्रियुगीनारायण, माता अनसूया, डुमक, इंद्रामति मंदिर के दर्शन करने के साथ ही करीब 150 गांवों का भ्रमण कर चुकी हैं।
विज्ञापन