फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for opening a bank branch in Nagchulakhal

Chamoli News: नागचूलाखाल में बैंक शाखा खोलने की मांग

Sun, 11 Oct 2026 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 11 Oct 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for opening a bank branch in Nagchulakhal
फोटो
विज्ञापन


गैरसैंण। विकासखंड के नागचूलाखाल क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खोलने की लोगों ने मांग उठाई। यह क्षेत्र चमोली, अल्मोड़ा और पौड़ी जिलों का केंद्र है। बैंकिंग सेवाओं के अभाव में यहां के लोगों को आज भी 16 से 25 किमी दूर जाना पड़ता है।

व्यापार संघ के अध्यक्ष गोविंद सिंह मटकोटी समेत कई लोगों ने कहा कि ग्रामीणों और व्यापारियों को छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए 16 कमी दूर पौड़ी के बुंगीधार, 25 किमी दूर अल्मोड़ा के देघाट और 22 कमी दूर चमोली के मेहलचौरी कस्बों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे उनका समय और पैसा दोनों बरबाद होता है। वन पंचायत रोहिड़ा के सरपंच बलवंत राणा ने बताया कि यह मांग वर्ष 1998 से लगातार की जा रही है। नागचूलाखाल में बैंक खुलने से करीब दस हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि नागचूलाखाल में बैंक शाखा खोलने के लिए सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत से भी बात की है। जल्द इसका हल निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed