{"_id":"c3ae071716e8b6f1c8b1fd20240118d9","slug":"gopeshwer-post-office-in-top-ten-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर डाकघर को मिला देश में सातवां स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर डाकघर को मिला देश में सातवां स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sun, 03 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अटल पेंशन योजना में गोपेश्वर मुख्य डाकघर ने देशभर की टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। बीस दिनों में 286 खाते खोलकर मुख्य डाकघर देश में सातवें और राज्य में दूसरे स्थान पर रहा है। मुख्य डाकघर देहरादून ने 441 खाते खोलकर राष्ट्रीय स्तर पर छठा और राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
गोपेश्वर मुख्य डाकघर को विगत दस दिसंबर को योजना की जानकारी मिली थी। इसके बाद यहां 31 दिसंबर तक 286 लोगों को योजना से जोड़ा गया। राजस्थान के अलवर डाकघर ने 808 लोगों को योजना से जोड़कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया। गोपेश्वर मुख्य डाकघर से चमोली और रुद्रप्रयाग जिले जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
चमोली मंडल के मुख्य डाक अधीक्षक डीएस परमार का कहना है कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुदूर गांव के ग्रामीणों को भी योजना से जोड़ा गया है। मुख्य डाकघर में सभी कर्मचारियों ने टीम वर्क के साथ कार्य कर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन
ये मुख्य डाकघर रहे टॉप टेन में
अलवर, शाहपुरा, शास्त्रीनगर, कांकरोली (सभी मुख्य डाकघर राजस्थान), लुधियाना, देहरादून, गोपेश्वर, चंडीगढ़, बीवर (राजस्थान) और जालंधर सिटी।