फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Girls from Karnaprayag, Pokhri and Narayanbagad became winners in Kabaddi.

Chamoli News: कबड्डी में कर्णप्रयाग, पोखरी और नारायणबगड़ की बालिकाएं बनीं विजेता

Wed, 25 Sep 2024 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Sep 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Girls from Karnaprayag, Pokhri and Narayanbagad became winners in Kabaddi.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गौचर खेल मैदान में आयोजित शरदकालीन बालिका वर्ग की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच रोमांचकारी रहा। बालिका वर्ग कबड्डी अंडर-19 में कर्णप्रयाग ने नारायणबगड़ को 37-21 से हराकर मुकाबला जीता। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में पोखरी ने कर्णप्रयाग को 33-25 से, जबकि अंडर-14 में नारायणबगड़ गैरसैंण को 43-19 से हराकर विजेता बना। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।

बालिका वर्ग के अंडर-14 के खो-खो में गैरसैंण विजेता तथा नारायणबगड़ उप विजेता बना। बैडमिंटन अंडर-14 में कांसुवा की अनुष्का विजेता तथा कांसुवा की खुशी उपविजेता रही। अंडर 17 में सूची विजेता तथा श्रद्धा उपविजेता रही जबकि अंडर 19 में नंदप्रयाग की लक्ष्मी प्रथम तथा सिलंगी की ज्योति द्वितीय रही। प्रतियोगिताओं के संयोजक गौचर जीआईसी के प्रधानाचार्य केएस भंडारी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, खेल समन्वयक कर्णप्रयाग जयकृत रावत, राजेंद्र नेगी, शशिभूषण नौटियाल, गोपाल विष्ट, विनोद नेगी, प्रकाश बुटोला और सुरक्षित भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed