{"_id":"65118c949090b6363905a314","slug":"ghantakarna-maharaj-invited-badrinath-to-come-to-mata-murti-temple-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2389-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: घंटाकर्ण महाराज ने बदरीनाथ को दिया माता मूर्ति मंदिर आने का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: घंटाकर्ण महाराज ने बदरीनाथ को दिया माता मूर्ति मंदिर आने का निमंत्रण
Mon, 25 Sep 2023 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 25 Sep 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
भगवान बदरीनाथ को न्योता देने पहुंचे घंटाकर्ण जी महाराज ।&nbs
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को शाम चार बजे माणा गांव से क्षेत्र रक्षक घंटाकर्ण महाराज भगवान बदरीनाथ को निमंत्रण देने के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे। मंगलवार को बामन द्वादशी पर्व पर भगवान बदरीनाथ अपनी माता मूर्ति से मिलने माणा गांव पहुंचेंगे और इस दौरान सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक बदरीनाथ धाम बंद रहेगा। बदरीनाथ में लगने वाला अपराह्न का भोग भी माता मूर्ति मंदिर में ही लगेगा। वहीं बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंगलवार को अभिषेक पूजा और बालभोग लगने के बाद सुबह दस बजे बदरीनाथ धाम से उद्धव जी की डोली माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। संवाद
पूर्णा गांव पहुंची नंदा की डोली
देवाल। लोकजात यात्रा और नंदा की डोली सोमवार को पूर्णा गांव पहुंची। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन किए। मंगलवार काे लोकजात पूर्णा गांव से चिड़िगा, कल्याड़ी होते हुए रात्रि विश्राम जोला में करेगी। इस यात्रा का समापन 29 सितंबर को होगा। पुष्कर फस्वार्ण, पान सिंह, जय सिंह, केदार सिंह, त्रिलोक सिंह, गोविंद पांगती, ललित मोहन, गणेश चंद्र, नरेंद्र सिंह, केदार दत्त, महाबीर सिंह ने डोली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संवाद