फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Getting papers irrigate fields

कागजों में ही हो रही खेतों की सिंचाई

Fri, 29 Jan 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Fri, 29 Jan 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
चमोली के सिंचाई विभाग के लिए मासौं सिंचाई नहर कामधेनु बनी है।
विज्ञापन



यहां विभाग की ओर से ढाई दशक से कागजों में खेतों की सिंचाई की जा रही है।

नहर के मुख्य स्रोत पर पानी नहीं है, इसके बावजूद विभाग की ओर से मौजूदा समय में 42 लाख की लागत से नगर की मरम्मत करवाई जा रही है और लोगों के खेतों को पानी सप्लाई भी की जा रही है।

 यह खुलासा सूचना अधिकार के तहत हुआ है।


दशोली ब्लॉक के अंतर्गत मासौं गांव के वन पंचायत सदस्य आनंद सिंह ने लोक सूचना अधिकारी अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से मासौं सिंचाई नहर की सूचना मांगी थी।
विज्ञापन


इसमें ईई ने बताया कि मासौं सिंचाई नहर का निर्माण वर्ष 1979-80 में हुआ। वर्ष 1990 तक नहर पर पर्याप्त पानी आया और करीब 600 नाली भूमि की सिंचाई हुई।

वर्ष 1991 में नहर के मुख्य और मध्य भाग में भूस्खलन होने से नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई।

तब से नहर पर पानी सप्लाई नहीं हुआ है, जबकि पिछले दो दशकों में सिंचाई विभाग की ओर से एक  करोड़ 77 लाख नहर की मरम्मत पर खर्च कर दिए गए हैं।

आनंद सिंह ने सूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी कि विभाग की ओर से कितने परिवारों के खेतों को सिंचाई के लिए पानी सप्लाई किया जा रहा है।

इस पर अपीलीय अधिकारी की ओर से गांव के 150 में से 72 परिवारों के खेतों को पानी सप्लाई होने की बात कही है, जबकि हकीकत यह है कि बीते ढाई दशक से नहर पर पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मासौं नहर के स्रोत पर जलस्तर बीते कुछ वर्षों से कम हो गया है, जिससे नहर पर पानी सप्लाई करना मुश्किल बना हुआ है।

गांव के 72 परिवारों के खेतों को नहर की मरम्मत कार्य शुरू होने से पूर्व तक पानी दिया गया। इन दिनों नहर का पुनर्गठन किया जा रहा है।

 आगामी अप्रैल माह तक नहर में पानी सप्लाई कर दी जाएगी। - अतुल पांडे, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed