{"_id":"69ff3813c76067afcc01e0b7","slug":"gbpiet-and-herbal-research-institute-will-collaborate-on-research-and-development-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-118536-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीबीपीआईईटी व जड़ी बूटी संस्थान मिलकर करेंगे शोध व विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीबीपीआईईटी व जड़ी बूटी संस्थान मिलकर करेंगे शोध व विकास कार्य
Sat, 09 May 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 09 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी व जड़ी बूटी शोध संस्थान के मध्य हुआ एमओयू
गोपेश्वर। शोध और विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए जड़ी बूटी शोध संस्थान मंडल और जीबीपंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पौड़ी के बीच एमओयू हुआ है। अब दोनों संस्थान शोध और विकास से संबंधित कार्य मिलकर करेंगे ताकि उसे और अधिक विस्तार दिया जा सके। शनिवार को दोनों संस्थानों के बीच एमओयू साइन किया गया। जड़ी बूटी शोध संस्थान मंडल गोपेश्वर के निदेशक व सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी व जीबीपीआईईटी पौड़ी के निदेशक व डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट पौड़ी डॉ. ममता बौंठियाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज के डॉ. केएस भाटिया और शोध संस्थान मंडल के नामिल नोडल अधिकारी वैज्ञानिक डॉ. अरविंद भंडारी मौजूद रहे। इस एमओयू के तहत बायोटेक्नोलॉजी में शोध, विकास, पर्यावरण बदला, औषधि डेवलपमेंट, उत्पाद विकास (मेडिशन प्लांट), उद्यमिता, क्षमता विकास, प्रशिक्षण, संवाद आदि क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। शोध और विकास कार्यों में रोजगार व नवीन तकनीकी को बढ़ावा दिया जाएगा। विभागों के साथ फील्ड स्तर पर ट्रायल किया जाएगा, ताकि शोध कार्यों को और बेहतर ढंग से किया जा सके।