{"_id":"6ac77963c4cb568a700f9489","slug":"garhbhoj-diwas-celebrated-in-talwari-and-bedula-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-127133-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तलवाड़ी और बेडूला में मनाया गढ़भोज दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तलवाड़ी और बेडूला में मनाया गढ़भोज दिवस
Thu, 08 Oct 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो
थराली/नारायणबगड़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बेडूला में गढ़भोज दिवस मनाया गया।
तलवाड़ी महाविद्यालय में हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि बदलते दौर में मंडुवा, झंगोरा, गहत और कंडाली जैसे स्थानीय अनाजों और व्यंजनों को संरक्षित करना जरूरी है। इससे लोक-संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नीतू पांडे, डॉ. खेमकरण सोमन मौजूद रहे। दूसरी ओर नारायणबगड़ के बेडूला प्राथमिक विद्यालय में मालू के पत्तों पर बच्चों व ग्रामीणों को भड्डू की दाल, काफली, फाणू, चौंसा और झंगोरे की खीर परोसी गई। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी कंडारी और शिक्षिका अनिता चंद्रवाल ने कहा कि पहाड़ी व्यंजन पौष्टिकता से भरपूर हैं और नई पीढ़ी को इनसे जोड़ना समय की आवश्यकता है। इस दौरान डॉ. प्रतिभा आर्य, अनुज कुमार, ऊषा नैनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद