फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Garbage will be dumped in the existing dumping zone until a new garbage dump is built.

Chamoli News: नया कूड़ा घर बनने तक वर्तमान डंपिंग जोन में डाला जाएगा कूड़ा

Sat, 14 Feb 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 14 Feb 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Garbage will be dumped in the existing dumping zone until a new garbage dump is built.
- उस्तोली के ग्रामीणों की आपत्ति के बाद बैठक में बनी सहमति
विज्ञापन


नंदानगर। नगर पंचायत नंदानगर के कूड़ा निस्तारण केंद्र के संबंध में उस्तोली के ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। विरोध को देखते हुए नगर पंचायत ने ग्रामीणों के साथ बैठक की जिसमें सहमति बनी कि नया कूड़ा डंपिंग क्षेत्र बनने तक इसी स्थान पर कूड़ा डाला जाएगा। नगर पंचायत ने जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी कूड़ा डंपिंग क्षेत्र बनाने की बात कही।नगर पंचायत अध्यक्ष बीना रौतेला ने बताया कि नंदानगर नगर पंचायत हाल ही में अस्तित्व में आई है। नगर के कूड़ा निस्तारण के लिए सुतोल मोटर मार्ग पर बाजार से करीब दो किमी दूसरी पर जिला पंचायत की ओर से बनाए गए कूड़ा निस्तारण केंद्र को हमें उपयोग के लिए दिया गया है। यह कूड़ा निस्तारण केंद्र उस्तोली गांव की सीमा में पड़ता है इसे लेकर ग्रामीण आपत्ति जता रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को नगर पंचायत पुलिस और उस्तोली के ग्रामीणों के बीच बैठक हुई इसमें तय किया गया कि नया कूड़ा डंपिंग जोन बनने तक यहीं कूड़ा डाला जाएगा। ग्रामीणों ने भी इसपर सहमति दी है। इस दौरान उस्तोली के सरपंच कमल सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, युद्धवीर सिंह, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed