फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gaadu Ghada Kalash Yatra reached Dimmer, established in Shri Lakshminarayan Temple

Chamoli News: डिम्मर पहुंची गाड़ू घड़ा कलश यात्रा, श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में किया स्थापित

Sun, 28 Apr 2024 07:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Apr 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Gaadu Ghada Kalash Yatra reached Dimmer, established in Shri Lakshminarayan Temple
पुष्प वर्षा के साथ किया गया स्वागत, बदरीविशाल के लगाए जयकारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर/रुद्रप्रयाग/कर्णप्रयाग। भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना के लिए नरेंद्रनगर से निकली गाड़ू घड़ा कलश यात्रा रविवार को श्रीनगर, रुद्रप्रयाग से होते हुए कर्णप्रयाग पहुंची। कर्णप्रयाग पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुरूप तेल कलश को गांव के श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थापित किया गया। अब दस दिनों तक श्रीलक्ष्मी नारायण के साथ ही तेल कलश की पूजा-अर्चना यहीं होगी।

रविवार देर शाम करीब नौ बजे तेल कलश यात्रा डिम्मर गांव के चौंरी में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने भगवान बदरीविशाल के जयकारों के साथ गाड़ू घड़ा कलश यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कलश विधि विधान से श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थापित किया गया। केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बताया कि सात मई तक तेल कलश की पूजा यहीं की जाएगी। आठ मई को तेल कलश यात्रा बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि विश्राम के लिए पाखी पहुंचेगी। जबकि 9 मई को जोशीमठ, दस को पांडुकेश्वर, 11 को बदरीनाथ पहुंचेगा और 12 मई सुबह गर्भगृह में प्रवेश करेगा। इस अवसर पर गोवर्धन प्रसाद, संदीप डिमरी, राकेश डिमरी, भगवती प्रसाद, प्रकाश डिमरी, सुरेश डिमरी, टीका प्रसाद, डाॅ. सुनील डिमरी और प्रभुकांत डिमरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed