फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Fury over officials not arriving at BDC meeting

बीडीसी की बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर रोष

Thu, 19 May 2022 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Fury over officials not arriving at BDC meeting
विधायक अनिल नौटियाल की मौजूदगी में हुई गैरसैंण बीडीसी की बैठक में गैरसैंण को जिला बनाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने मांग का ज्ञापन ब्लॉक प्रमुख शशी सौरियाल ने विधायक को सौंपा। साथ ही बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी न होने पर प्रधान व क्षेपंस ने आक्रोश जताया। इस पर बीडीओ बिलेश्वर पंत ने अधिकारियों के यात्रा ड्यूटी पर होने का हवाला देते हुए उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

बैठक में क्षेपंस हरेंद्र चौधरी ने जसपुर-बैनोली सड़क पर शीघ्र पुल बनाने, एरोली से मलेठी तक सड़क व नौटी से आदिबदरी मार्ग का चौड़ीकरण व हॉट मिक्स करने, लीलाधर जोशी ने जलजीवन मिशन का एनजीओ संबंधित कार्य स्थानीय एनजीओ के माध्यम से कराने, फरकंडे की प्रधान इंद्रा फनियाल ने गैरसैंण पज्याणा और धुनारघाट-बाटाधार सड़क के सुधारीकरण, जिपंस अवतार पुंडीर ने जलचौरा के निकट पुश्ता निर्माण करने व गैरसैंण अस्पताल में डाक्टरों की नियुक्ति आदि की मांग की। बैठक में बलवीर रावत, अनिल अग्रवाल, प्रभा देवी, हितेंद्र कुंवर,एनटी राकेश पल्लव, सीएस बुटोला, गिरीश डिमरी, अनीता देवी, विनोद गौड़ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed