फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Front's district president Narendra Bharti welcomed in Dewal

Chamoli News: मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती का देवाल में स्वागत

Tue, 16 Dec 2025 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 16 Dec 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
Front's district president Narendra Bharti welcomed in Dewal
देवाल। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार देवाल पहुंचे नरेंद्र भारती का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और बूथ स्तर पर कमेटी गठन कर सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। ब्लॉक सभागार में मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ स्तर की कमेटी के विस्तार पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष भारती ने कहा कि पार्टी के लिए सभी मोर्चा महत्वपूर्ण है। इस मौके पर मंडल के प्रभारी रणजीत सिंह नेगी, महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



आम लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंचाएं
नारायणबगड़। यहां हुई भाजपा मंडल की बैठक में विधायक भूपाल राम टम्टा ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियों को आम जन मानस को अवगत कराने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी राकेश जोशी ने संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा की तैयारियों के लिए बूथ स्तर तक संगठनात्मक तैयारी करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को तत्परता से कार्य करने की सलाह दी। मंडल अध्यक्ष कमलेश सती ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता निश्चल भाव से बूथ स्तर तक कार्य करने में जुटे हैं। इस मौके पर पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, जिपंस सुरेंद्र सिंह कनेरी, सुशीला बिष्ट, भूपेंद्र सिंह मेहरा, पुरुषोत्तम शास्त्री, अनिल उनियाल आदि ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed