फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   fraud case on company

कंपनी पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप

Thu, 14 Jan 2016 06:57 PM IST
गोपेश्वर
गोपेश्वर Updated Thu, 14 Jan 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डैम साइट पर 11 जनवरी को ग्रामीणों और हिंदुस्तान कंसट्रक्सन कंपनी के अधिकारियों के बीच हुआ विवाद थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावित ग्रामीणों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों में मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत के नेतृत्व में हेलंग और गुलाबकोटी गांवों के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर झूठे मुकदमे दर्ज करने, अनुबंध के अनुसार प्रभावितों को रोजगार नहीं दिए जाने तथा क्षेत्र में मनमाने तरीके से कार्य करने के आरोप लगाए। महिलाओं ने कंपनी के अधिकारियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। डीएम ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, महेंद्र सिंह, अनिल बिष्ट, आशा देवी, सरस्वती देवी, बुदली देवी, सरोजनी देवी, कलावती देवी, लीला देवी, नंदन बिष्ट, भगत बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed