फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Four people carrying meat, fish and liquor to Badrinath were caught.

Chamoli News: मांस, मछली व शराब लेकर बदरीनाथ जा रहे चार लोगों को पकड़ा

Thu, 04 Jun 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 04 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four people carrying meat, fish and liquor to Badrinath were caught.
पुलिस ने धाम में प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर किया चालान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। मांस व शराब लेकर बदरीनाथ जा रहे चार लोगों को चमोली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें धाम में इस तरह की सामग्री पर प्रतिबंध की जानकारी दी और सभी का चालान कर दिया। नगर पंचायत बदरीनाथ ने पांच हजार का चालान किया और 81 पुलिस एक्ट में पुलिस ने 500-500 का चालान कर दिया।


बुधवार शाम के समय वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने ज्योतिर्मठ से बदरीनाथ की ओर आ रही एक टैक्सी को रोका तो उसमें करीब 12 किलो चिकन, मछली व तीन बोतल शराब बरामद हुई। वाहन में सवार चारों लोगों ने बताया कि वे नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें धाम क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों की जानकारी दी। निरीक्षक विनोद थपलियाल और यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां मांस एवं मदिरा ले जाना व उसका सेवन प्रतिबंधित है। ऐसी सामग्री धाम में ले जाना न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करता है बल्कि नियमों का भी उल्लंघन है। बरामद मांस, मछली व शराब को नष्ट कर दिया गया। इसके बाद चारों लोगों घनश्याम दमाई, मनबहादुर, संदीप, दत्तकामी सभी निवासी नेपाल का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed