फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Forest guard and his colleague who went to remove encroachment were assaulted

Chamoli News: अतिक्रमण हटाने गए वन आरक्षी और सहयोगी से मारपीट

Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Forest guard and his colleague who went to remove encroachment were assaulted
I
विज्ञापन

IIसिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
I

I
I
Iसिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद में वन विभाग की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे वन आरक्षी व सहयोगी से मारपीट कर दी गई। गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, तेल्लीवाला पाडली गुर्जर निवासी मुर्सलीन वन विभाग की खानपुर रेंज की औरंगाबाद बीट में वन आरक्षी के पद पर तैनात है। मुर्सलीन ने शिकायत में बताया कि अनुभाग अधिकारी राकेश कुमार, उपनल कर्मी सचिन के साथ वह शुक्रवार की शाम औरंगाबाद बीट में प्लानटेशन के पास हुए अतिक्रमण को हटाने गए थे। जहां अतिक्रमण हटाने के दौरान कुर्बान और इरशाद निवासीगण हजारा ग्रंट आ गए।
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि दोनों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सरकारी कार्य में बाधा डाली। धमकी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण हटाने आए तो हत्या कर देंगे। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed