{"_id":"665c51c7b0c11b641a0c23fc","slug":"forest-fire-protection-committee-should-be-formed-at-village-level-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-106373-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ‘ग्राम स्तर पर हो वनाग्नि सुरक्षा समिति का गठन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ‘ग्राम स्तर पर हो वनाग्नि सुरक्षा समिति का गठन’
Sun, 02 Jun 2024 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गोपेश्वर। गांव-गांव में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर पिछले चार सालों से जागरूकता अभियान चला रहे सीपीबी पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ग्राम स्तर पर वनाग्नि सुरक्षा समिति का गठन करने और वनाग्नि को लेकर ग्राम प्रधान के साथ ही ग्रामीणों की भी जिम्मेदारी तय करने की बात कही।
सीपीबी ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय, राज्य, जिला, तहसील और ग्राम स्तर पर बनी वनाग्नि सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाना चाहिए। ट्रस्ट के प्रभारी विनय सेमवाल ने कहा कि वनाग्नि सुरक्षा को लेकर वन विभाग की ओर से ठोस रणनीति बनाई जानी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल, राज्य आंदोलनकारी चंद्रकला बिष्ट, पूर्व प्रमुख नंदन बिष्ट और भगत सिंह बिष्ट ने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत करने की जरूरत है। बैठक में पर्यावरण संरक्षण शपथ भी दिलाई गई। संवाद