फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Food Mothers protest outside CEO office

Chamoli News: भोजन माताओं का सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Tue, 21 Nov 2023 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 21 Nov 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Food Mothers protest outside CEO office
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित कई मांगों को लेकर भोजन माताओं ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। भोजन माता कामगार यूनियन की ओर से गोपेश्वर पोस्ट ऑफिस से सीईओ कार्यालय तक रैली निकाली गई जिसमें सभी ब्लॉकों से भोजन माताएं शामिल हुईं। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

यूनियन की जिलाध्यक्ष उर्मिला नेगी ने राज्य कर्मचारी घोषित करने, प्रति माह 24000 मानदेय देने, वर्दी और बोनस का भुगतान समय पर करने, छात्र संख्या कम होने पर बंद हो रहे विद्यालयों से भोजन माताओं को हटाने आदि की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव सुमन देवी, ज्योति गौड़, विजय डंगवाल, दीपा, राजेश्वरी, उषा, उषा रौतेला, सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा, सैन सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed