{"_id":"67011a4b06b6fc0b780fe7eb","slug":"first-classical-music-school-opened-in-gopeshwar-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-108475-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: गोपेश्वर में खुला पहला शास्त्रीय संगीत विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: गोपेश्वर में खुला पहला शास्त्रीय संगीत विद्यालय
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने और जनपद में शास्त्रीय संगीत का वातावरण तैयार करने के लिए गोपेश्वर शास्त्रीय संगीत विद्यालय का विधिवत शुभारंभ हो गया है। पीजी कॉलेज के संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष डंगवाल ने किया।
गोपेश्वर सुभाष चौक के समीप विद्यालय का संचालन शुरू हो गया है। इस दौरान नगर में रंगमंच से जुड़े साहित्यकार और संगीत प्रशिक्षुओं ने अपने विचार रखे। प्राे. मनीष डंगवाल ने कहा कि आज के दौर में शास्त्रीय संगीत के प्रति युवाओं की रुचि कम हो रही है। उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करने के लिए इस विद्यालय की स्थापना मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि शास्त्रीय संगीत को सुनने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं।
इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक राजदीप, सिवांगी लखेड़ा, सतीश डिमरी, ममता कोठियाल, संगीत प्रशिक्षक पुरुषार्थ, अमित, प्रशांत डिमरी, अर्पिता, अर्चना आदि मौजूद रहे। संचालन पवन कुमार ने किया।