{"_id":"6aba504fc5d19d1f17069b68","slug":"firefighters-trained-in-first-aid-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-121153-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अग्निशमन जवानों को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अग्निशमन जवानों को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
Mon, 28 Sep 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
गोपेश्वर। भारतीय रेडक्रॉस शाखा चमोली की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में अग्निशमन जवानों के लिए प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें घायलों को तत्काल उपचार देने की तकनीक बताई गई। रेडक्रॉस चेयरमैन ओम प्रकाश डोभाल ने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। सचिव सुरेंद्र रावत ने शाखा के कार्यों से अवगत कराया। जिला अस्पताल के डॉ. विनीत थपलियाल ने सीपीआर, रक्तस्राव रोकने, जानवरों के काटने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार ने भविष्य में भी सहयोग की बात कही। संवाद