फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Find out the reasons for low results of board exams in schools

Chamoli News: विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के कम परिणाम के कारणों का करें पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Find out the reasons for low results of board exams in schools
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि जिले के चार सबसे कम बोर्ड परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों में कारणों का पता लगाएं। साथ ही इन विद्यालयों के दो साल के परीक्षा फल का आकलन भी करें।
जिलाधिकारी ने मंगलवार को शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। हाईस्कूल और इंटर में सबसे कम परीक्षा परिणाम वाले चार-चार विद्यालयों के उन कारणों का पता लगाएं जिससे परिणाम कम हुआ है। इस दौरान बताया गया कि जिले में इस साल हाईस्कूल में सबसे कम परिणाम जीआईसी रोहिडा, जीआईसी पोखरी, राउमावि सरपाणी व जीआईसी जोशीमठ रहे हैं। वहीं इंटर में सबसे कम परिणाम वाले चार विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर, जीआईसी सितेल, जीआईसी जोशीमठ और जीआईसी रोहिड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। जिन बच्चों में कोई दिक्कत हो उसका नियमित फॉलोअप करते हुए समस्या का समाधान किया जाए। बाल विकास विभाग बालिका इंटर कॉलेजों व विद्यालयों में एनिमिया की जांच के लिए कैंप लगाए। सीडीओ की अध्यक्षता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर एक विस्तृत प्लान तैयार करते हुए क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed