फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Family of martyred police personnel honored

शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन सम्मानित

Wed, 21 Oct 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Family of martyred police personnel honored
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मी के बेटे को सम्मानित करते एसपी यशवंत चौहान। - फोटो : GOPESHWAR
21 अक्तूबर 1959 को चीनी घुसपैठियों से लोहा लेते समय शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस जवानों की स्मृति में कोटद्वार कोतवाली में पुलिस शहीद स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद जवानों के अलावा ड्यूूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कोटद्वार क्षेत्र के शहीद तीन पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एएसपी प्रदीप राय, सीओ अनिल कुमार जोशी, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस कर्मी स्व. सुनीत नेगी के बड़े भाई विनीत नेगी, बडोला गली नजीबाबाद रोड निवासी स्व. अमित जायसवाल की माता संतोषी देवी, सिताबपुर निवासी स्व. जितेंद्र सिंह रावत के पिता वीरेंद्र सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसआई प्रदीप नेगी सहित सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। उधर, भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ पश्चिमी में बीएसएफ के शहीद मोहन सिंह कोली को श्रद्धांजलि दी गई। पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि शहीद मोहन सिंह कोली आतंकवादियों से लड़ते हुए त्रिपुरा में 6 फरवरी 1996 को शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि सभा में यशपाल सिंह, कविता देवी, पूरन चंद्र, राजेंद्र सिंह चौहान, कमलेश सिंह, यशवंत सिंह, राम सिंह और टेकचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौड़ी में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीओ सदर वंदना वर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर आरआई पूरण सिंह तोमर, एसआई वीरेंद्र कठैत, अमर सिंह राणा, कपूर चंद्र कुमाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को भेंट किया शॉल और स्मृति चिह्न
गोपेश्वर। ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के शहीदों को पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस लाइन में शहीद सात पुलिस कर्मियों के परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शहीद कांस्टेबल भरत सिंह के पुत्र सक्षम कुमार और शहीद कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार के पुत्र विवेक को स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस फ्लैग पहनाया गया।
वहीं राइंका गैरसैंण में वर्ष 2003 में शहीद हुए डंगीधार गांव निवासी बीएसएफ के धीरज सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद की माता बसंती देेवी, पत्नी सावित्री देवी, भाई सुरेंद्र सिंह, एसआई मनदीप सिंह, प्रधानाचार्य कुंवर नेगी, शिक्षक दलजीत बिष्ट मौजूद थे।

वहीं उत्तरकाशी में पुलिस लाइन ज्ञानसू में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने दिल देवी पत्नी स्व. रघुवीर सिंह, अल्पना पत्नी स्व. योगराज सिंह, सरोजनी देवी पत्नी स्व. मानवेंद्र भंडारी, शर्मिला पत्नी स्व. दीवान सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर एसडीआरएफ के कंपनी कमांडर विकास पुंडीर, दूरसंचार निरीक्षक सचिन कुमार, एसपी के वाचक विरेंद्र नेगी, फायर सर्विस ऑफिसर रमेश गौतम मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed