फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Explain creative teaching methods

Chamoli News: रचनात्मक शिक्षण तरीकों के बारे में बताया

Sun, 07 Dec 2025 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Dec 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Explain creative teaching methods
फोटो
विज्ञापन

पोखरी (चमाेली)। प्रभारी शिक्षण प्रक्रियाएं-शिक्षक सेमिनार में विभिन्न विद्यालयों के नवाचारी शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचार व रचनात्मक शिक्षण तरीकों की प्रस्तुति दी।

शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से आयोजित सेमिनार में शिक्षिका अनीता राणा ने तकनीकी के साथ सीखना और मजेदार विषय पर प्रस्तुति दी। सलना की प्रधानाध्यापिका सरिता किमोठी ने प्रारंभिक कक्षाओं में छात्रों की मात्राओं से दोस्ती, गुड़म की शिक्षिका आरती बंगवाल ने गुणन-सरल, रोचक व प्रभावी गतिविधियों की ओर से सीखने के प्रयास पर प्रस्तुति दी। शिक्षिका लता कोहली ने सृजन से संवेदन तक-कला का सफर विषय पर जानकारी दी। रविंद्र रावत ने टीचिंग स्पीकिंग इंग्लिश एंड स्किल, संदीप नेगी ने आधुनिक विज्ञान शिक्षण तकनीकी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण' आदि के बारे में बताया। शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नवाचारी शिक्षकों को डायट प्राचार्य आकाश शाश्वत, बीईओ विनोद मटूडा, उप शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जीआईसी उडामांडा के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वल्ली-खन्नी के प्रधानाध्यापक डॉ. ओम प्रकाश थपलियाल, डायट प्रवक्ता योगेंद्र बर्त्वाल, राजेंद्र मैखुरी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अब्दुल रहमान, कल्पना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed