{"_id":"68c2bccf589e0684a20eaa1b","slug":"executive-committee-formed-rekha-devi-elected-as-president-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-117696-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कार्यकारिणी गठित, रेखा देवी चुनी गईं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कार्यकारिणी गठित, रेखा देवी चुनी गईं अध्यक्ष
Thu, 11 Sep 2025 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 11 Sep 2025 05:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नारायणबगड़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित और ग्रामोथान रीप चमोली से अनुबंधित आजीविका क्लस्टर लेवल फेडरेशन की दूसरी वार्षिक आम सभा ब्लॉक सभागार में हुई। इस दौरान रीप नारायणबगड़ की कार्यकारिणी भी गठित हुई और रेखा देवी को अध्यक्ष चुना गया।
आम सभा में हरमनी तल्ली के देव भूमि संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर नारायणबगड़ आत्मा परियोजना के बीटीएम मानवेंद्र नेगी ने मौसम के हिसाब से बोए जाने वाले उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की जानकारी दी। सहकारी विभाग के एडीओ मनोज रावत ने मिलेट मिशन के बारे में बताया जबकि रीप नारायणबगड़ के किशोर सती, पशु चिकित्सा अधिकारी रेखा बसेड़ा ने भी विचार रखे। इस दौरान रीप नारायणबगड़ से शशिकांत बहुगुणा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया और सर्वसम्मति से रेखा देवी को अध्यक्ष, मीना देवी को कोषाध्यक्ष और बबीता देवी को सचिव चुना गया। साथ ही 13 सदस्यों का एक निदेशक मंडल भी चुना गया। अध्यक्षता बीडीओ वीरेंद्र असवाल ने की। इस दौरान ग्रामोथान नारायणबगड़ से कृषि सहायक प्रसार आकाश जोशी, एनआरएलएम से एरिया कोऑर्डिनेटर प्रियंका पंत, लेखाकार मीरा खत्री, आजीविका क्लस्टर से बीपी तन्नू आदि मौजूद रहे। संवाद